फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World moving beyond geopolitics, geo-economics gaining influence: JNU Vice Chancellor

भू-राजनीति से आगे बढ़ रहा विश्व, भू-अर्थशास्त्र का बढ़ा प्रभाव: जेएनयू कुलगुरु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
- व्यापार, शुल्क और वैश्विक बदलावों पर जेएनयू में मंथन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में आयोजित पंडित हृदय नाथ कुंजरू मेमोरियल लेक्चर्स 2026 के तहत व्यापार, शुल्क और भू-राजनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी है। कार्यक्रम का आयोजन जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की ओर से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य पर अपने विचार रख रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान जेएनयू की कुलगुरु शांतिश्री डी. पंडित ने कहा कि वर्तमान समय केवल भू-राजनीति तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि दुनिया अब तेजी से भू-अर्थशास्त्र और भू-सांस्कृतिक बदलावों की ओर बढ़ रही है। उन्होंने वैश्विक असंतुलनों के बीच भारत की व्यापार नीति को मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं डॉ. सुमन बेरी ने ‘संकट में अवसर’ विषय पर बोलते हुए कहा कि भारत को आपूर्ति पक्ष सुधारों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि उभरते बाजारों में भारत की स्थिति मजबूत है और यह देश तेजी से आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और वैश्विक राजनीति में बदलाव पर प्रो. गुलशन सचदेवा ने चर्चा की। वहीं इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर बोलते हुए प्रो. शंकरी सुंदरारमन और प्रो. अनंत स्वरूप बिजेंद्र ने कहा कि अमेरिका की भूमिका भले बदल जाए, लेकिन इस क्षेत्र का महत्व बना रहेगा। यहां उभरते छोटे-छोटे समूह सहयोग और संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed