फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Mosquito Day: mosquitoes are out of the control, Delhi Municipal Corporation

World Mosquito Day : साल भर प्रजनन पर नजर... लेकिन दिल्ली नगर निगम की पकड़ से बाहर मच्छर, अभियान बेअसर

Tue, 20 Aug 2024 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 05:54 AM IST
सार

दिल्ली सरकार भी मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाती है। फिर भी मच्छरों का लार्वा कम नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
World Mosquito Day: mosquitoes are out of the control, Delhi Municipal Corporation
डेंगू फैलाने वाला मच्छर file

विस्तार

एमसीडी की साल भर मच्छरों की ब्रीडिंग पर नजर रहती है। दिल्ली सरकार भी मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाती है। फिर भी मच्छरों का लार्वा कम नहीं हो रहा है। दिल्ली में हर साल मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के केस कम नहीं हो रहे हैं। अगस्त व सितंबर के बीच बड़ी संख्या में इसके मामले आते हैं। इस बार अभी दिल्ली को डेंगू के मामलों से थोड़ी राहत है। 

विज्ञापन


बीते साल के 9,266 मामलों की तुलना में इस साल मामलों की संख्या 374 है। एमसीडी ने मच्छरों के प्रजनन व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कई तरह से अभियान चलाती है। इसमें जलभराव वाले स्थलों की सफाई, कीटनाशकों का छिड़काव, चालान और जन जागरूकता अभियान शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वह इन अभियानों के माध्यम से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने और लोगों को जलजनित बीमारियों के प्रति जागरूक करती है। वह अभियान के तहत विशेष कर उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है, जहां मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। इसके बावजूद मच्छरों का प्रजनन खत्म नहीं होता है। 

स्वच्छता अभियान पर जोर
इसमें तहत कचरा उठाने, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव को नियंत्रित करने के उपाय किए जाते हैं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में सफाई होती है, जहां मच्छरों के प्रजनन की आशंका ज्यादा रहती है। वहीं, जलभराव वाली जगहों की पहचान कर वहां छिड़काव भी किया जाता है। साथ में पानी निकासी के जरूरी इंतजाम भी किए जाते हैं। 

  • इसके अलावा एमसीडी लोगों को जल जनित बीमारियों और उनके रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए एक व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू करती है। इसके तहत पम्पलेट्स, पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को आवश्यक जानकारी दी जाती है। वहीं, विशेष प्रशिक्षण सत्र और गोष्ठी भी आयोजित की जाती है। 

डेंगू हुआ सबसे अधिक घातक
जलजनित बीमारियों में मलेरिया के मामले अब बहुत सामने आ रहे है और वह घातक भी नहीं रहा है। कई वर्षों से डेंगू के मामले अत्यधिक सामने आ रहे हैं। हर साल डेंगू की चपेेट में कई हजार लोग बीमार ही नहीं होते है, बल्कि लोगों की मौत भी हो जाती है। इस कारण डेंगू के मामले बढ़ने पर लोग चिंतित हो जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed