{"_id":"69e254dce8c041171f0f1a88","slug":"world-heritage-day-week-celebrated-at-iih-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132755-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईएच में विश्व विरासत दिवस सप्ताह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईएच में विश्व विरासत दिवस सप्ताह का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
भारतीय विरासत संस्थान (आईआईएच) की तरफ से शुक्रवार से विश्व विरासत दिवस सप्ताह का आयोजन हुआ।आयोजन विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है। यह पहल मानव विरासत के संरक्षण और उससे जुड़े वैश्विक प्रयासों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम लगातार 22 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस अवसर पर आईआईएच की तरफ से तीन प्रमुख गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिनमें विशेष व्याख्यान, वस्त्र (टेक्सटाइल) पर आधारित कार्यशालाएं और एक ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला शामिल है। कार्यक्रम की शुरूआत वस्त्र विरासत पर केंद्रित कार्यशालाओं के साथ हुई, जिसमें भारतीय टेक्सटाइल की तकनीकी बारीकियों और उनसे जुड़ी कहानियों (स्टोरीटेलिंग) पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, आईआईएच के नोएडा परिसर में संग्रहालय विज्ञान विभाग की तरफ से वंचित समुदायों के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गईं।