फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   workers of Bharatiya Kisan Union Apolitical gheraoed police station in Bulandshahr

UP: 'पुलिस की नाक के नीचे हो रही अवैध वसूली...', भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव; दी ये चेतावनी

Wed, 12 Mar 2025 04:06 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 12 Mar 2025 04:06 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस अवैध वसूली कर साजिश के तहत मारपीट कराकर रिपोर्ट दर्ज कर रही है। 

विज्ञापन
workers of Bharatiya Kisan Union Apolitical gheraoed police station in Bulandshahr
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर बुधवार खानपुर थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस अवैध वसूली कर साजिश के तहत मारपीट कराकर रिपोर्ट दर्ज कर रही है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अवैध वसूली नहीं रुकी तो पुलिस के खिलाफ महापंचायत होगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे अवैध वसूली की जा रही है। खानपुर में वह लोग जो सामाजिक प्रवृत्ति के नहीं हैं, सरेआम वसूली कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत खानपुर पुलिस से की तो उन्हीं पर साजिश के तहत मारपीट कराकर उल्टा मुकदमा लिखकर कार्रवाई की है। अगर इस प्रकरण की जांच कार्रवाई नहीं की गई और अवैध वसूली बंद नहीं की जाती तो भाकियू रविवार को महापंचायत थाना खानपुर पर की जाएगी। साथ ही अवैध वसूली को रोकने का काम करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकालीन था, लेकिन उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन पर ज्ञापन देकर चेतावनी अभी दी गई है। प्रदर्शन की अध्यक्षता रामलाल सिंह सैनी ने की तथा संचालन नेताजी फूल सिंह सैनी ने किया। इसव मौके पर के. प्रसाद सिंह सैनी, राकेश वकील साहब, ब्रह्म सिंह, ठाकुर केपी सिंह, ठाकुर शैलेंद्र आर्य, राजकुमार लोधी, मुजीब खान, लियाकत अंसारी, इरफान भाई, नवल सिंह, सुभाष चंद्र, रोहतास शर्मा, नितिन सिंघल, हरेंद्र लोधी, टिंकू सैनी और निसार चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed