फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work stopped due to server failure in RTO office

Delhi: RTO कार्यालय में सर्वर खराब होने से कामकाज ठप, देशव्यापी समस्या के समाधान में एक दो दिन और लगने के आसार

Wed, 07 Feb 2024 07:21 AM IST
विजय पुंडीर नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Feb 2024 07:21 AM IST
सार

समस्या के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट देने पहुंचे लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से बिना टेस्ट दिए वापस जाना पड़ा। अधिकारियों की माने तो मंगलवार को कुछ ही कार्यालयों में सर्वर चल सके। अन्य कार्यालयों में कामकाज नहीं हो सका।

विज्ञापन
Work stopped due to server failure in RTO office
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आरटीओ कार्यालय में सर्वर न चलने की समस्या से विभागीय कर्मी ही नहीं आम लोग भी परेशान हैं। एक सप्ताह से चली आ रही इस देशव्यापी समस्या के चलते न तो लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बन पा रहे हैं और न ही अन्य कामकाज हो रहा है। 

विज्ञापन


समस्या के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट देने पहुंचे लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से बिना टेस्ट दिए वापस जाना पड़ा। अधिकारियों की माने तो मंगलवार को कुछ ही कार्यालयों में सर्वर चल सके। अन्य कार्यालयों में कामकाज नहीं हो सका। समस्या के समाधान में एक दो दिन और लगने की संभावना है। 
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालयों में सर्वर डाउन होने की समस्या मंगलवार को भी बनी रही। एक सप्ताह से चली आ रही इस समस्या के चलते कार्यालयों में  लाइसेंस बनवाने गए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेषरूप से वह लोग परेशान नजर आए, जिन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए मंगलवार का स्लॉट मिला था। इनमें से कई ऐसे भी थे, जिन्होंने स्लॉट के चलते अपने कार्यालय या कामकाज से अवकाश लिया था। उन्हें घंटों का इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट देने पहुंचे मोहम्मद असलम ने बताया कि वह दो पहिया चलाने का लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट देने सराय काले खां स्थित आरटीओ कार्यालय गए थे। उनके जैसे और भी कई लोग पहले से वहां मौजूद थे। पता चला कि सर्वर डाउन है। ऐसे में टेस्ट नहीं लिया जाएगा। घंटों इधर-उधर घूमने के बाद भी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। यह भी नहीं बताया गया कि कब टेस्ट देने आना है।

दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों में भी दिक्कत
इस मामले में आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक सर्वर ठीक होने की संभावना थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि कुछ कार्यालयों में सर्वर के अटक-अटक कर काम करने से थोड़ा बहुत कामकाज हुआ। अन्य कार्यालय में कामकाज ठप रहा। उन्होंने बताया कि यह समस्या एक दो दिन में दुरुस्त होने की संभावना जताई जा रही है। उसके बाद ही लाइसेंस के लिए टेस्ट लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सर्वर का प्रबंधन एनआईसी के द्वारा किया जाता है।

 
लोगों ने बयां किए अपने हालात
वहीं, सराय काले खां दो पहिया वाहन लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट देने आए रोहित ने बताया कि वह उन्होंने मोटरसाइकिल का लाइसेंस बनवाने के लिए स्लॉट दिया गया था। यहां आकर पता लगा कि सर्वर ठप है। शाम तक इंतजार किया, लेकिन काम नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि अब दोबारा अवकाश लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed