फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work from home is a boon to computer business players

दिल्लीः वर्क फ्रॉम होम से कंप्यूटर कारोबारियों की बल्ले-बल्ले

Wed, 25 Mar 2020 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Work from home is a boon to computer business players
demo pic - फोटो : pexels.com

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश भर की बड़ी-बड़ी कंपनियों के अधिकतर कर्मचारी अब घर से ही काम कर रहे हैं। घर से काम करने के लिए कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को कंप्यूटर और लैपटॉप उपलब्ध कराए हैं। इससे व्यापारियों की चांदी हो गई है।

विज्ञापन


इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी स्थित एशिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर मार्केट नेहरू प्लेस में 1 से 15 मार्च के दौरान करीब 2.50 लाख कंप्यूटर और लैपटॉप बिक गए। 
विज्ञापन


 दिल्ली कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 1 से 15 मार्च के दौरान दिल्ली एनसीआर सहित देशभर की करीब 300 कंपनियों ने मार्केट के व्यापारियों को कंप्यूटर और लैपटॉप के आर्डर दिए थे। सभी कंपनियों के आर्डर  20 मार्च तक पूरे कर दिए गए थे। इन सभी कंपनियों ने लाखों कंप्यूटर और लैपटॉप खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नेहरू प्लेस के व्यापारियों को करोड़ों रुपये का लाभ हुआ। उन्होंने बताया कि अब भी उनके पास लगातार आर्डर आ रहे हैं, लेकिन पिछले तीन तीन से मार्केट बंद है। अब मार्केट खुलने के बाद ही आर्डर पूरे किए जाएंगे। 


20 हजार व्यापारियों को हुआ फायदा
नेहरू प्लेस एशिया की सबसे बड़ी आईटी मार्केट है। बीते दिनों कंप्यूटर और लैपटॉप की बिक्री से यहां के करीब 20 हजार व्यापारियोें को फायदा हुआ। महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि नेहरू प्लेस में करीब 20 हजार दुकानें हैं। लगभग सभी दुकानों से माल बिका है। अग्रवाल ने बताया कि पूरी नेहरू प्लेस मार्केट के सभी व्यापारी लॉकडाउन का पूरा समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed