फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women traders agreed to end the lockdown

महिला कारोबारियों ने लॉकडाउन खत्म करने पर जताई सहमति

Sun, 17 May 2020 11:58 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 17 May 2020 11:58 AM IST
सार

  • सीटीआई की बैठक में महिला कारोबारियों ने दिए कई सुझाव
  • महिला कारोबारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक

विज्ञापन
Women traders agreed to end the lockdown
New Delhi - फोटो : PTI

विस्तार

लॉकडाउन से महिला कारोबारी भी प्रभावित हैं। शनिवार को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) की महिला कारोबारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक हुई। बैठक में महिला कारोबारियों ने अपनी परेशानियों से अवगत कराया और कई सुझाव भी दिए। महिलाओं ने भी लॉकडाउन खत्म करने पर सहमति जताई।  
विज्ञापन


दिल्ली में करीब दो लाख के महिला कारोबारी हैं, जो सैलून, पार्लर, बुटीक, ज्वेलरी, एजुकेशन, इवेंट कंपनी, एग्जीबिशन, ई-कॉमर्स के जरिये व्यापार करती हैं। मीटिंग में मौजूद मेकअप आर्टिस्ट मीनाक्षी दत्त का कहना था कि सैलून बंद होने से दुकान का किराया देना मुश्किल है। इसके अलावा कर्मचारियों को वेतन देना भी अब भारी पड़ रहा है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन-4 में भी सैलून और पार्लर नहीं खुलने की उम्मीद है। ऐसे में तो पूरा कारोबार ही खत्म हो जाएगा। सरकार को एक गाइडलाइन के साथ अनुमति देनी चाहिए। लहर सेठी का कहना था कि सबसे अधिक नुकसान इवेंट इंडस्ट्री को हुआ है। एजुकेशन अकादमी चलाने वाली मालविका साहनी ने कहा कि एमएसएमई की तरह महिला कारोबारियों को भी राहत पैकेज मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गरिमा नागपाल का कहना था कि सरकार को कम से कम ब्याज में लोन देने की आवश्यकता है। फिटनेस स्टूडियो चलाने वाली नमिता का कहना था कि लॉकडाउन-4 में भी फिटनेस सेंटर खुलेंगे यह उम्मीद नहीं है। ऐसे में बिजली का बिल, सैलरी और किराया देना बेहद मुश्किल हो जाएगा। बैठक में सीटीआई के कन्वीनर व आम आदमी पार्टी के नेता बृजेश गोयल ने महिला कारोबारियों के इस सुझावों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed