फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women suicide as husband dont take her to parents home due to lockdown

मायके चलने की जिद पूरी नहीं करने पर फंदे से लटकी महिला, लॉकडाउन की वजह से पति नहीं ले गया साथ  

Fri, 17 Apr 2020 09:36 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 17 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
women suicide as husband dont take her to parents home due to lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मायके ले जाने की जिद पूरी नहीं करने पर महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। लॉकडाउन की वजह से पति उसे मायके नहीं ले गया था। वह गेहूं लाने अकेले अपने ससुराल चला गया था। महिला की 14 माह पहले शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक बच्चा पैदा नहीं होने से महिला परेशान चल रही थी। 

विज्ञापन


पुुलिस के मुताबिक करीब 14 माह पहले ब्रह्मपुरी निवासी अमित कुमार की शादी फरीदाबाद निवासी हेमलता (20) से हुई थी। शुक्रवार को महिला का पति गेहूं लेने के लिए ससुराल जा रहा था। आरोप है कि महिला भी मायके चलने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से उसे साथ लेकर नहीं गया। पति के जाने के बाद महिला ने गले में चुन्नी से फंदा लगा कर छत पर लगे कुंडे से लटक गई। परिवार के लोगों ने महिला का शव लटका देखकर शोर मचा दिया। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश कुमार शर्मा एसीपी ने बताया कि महिला मायके जाने की जिद कर रही थी। पति उसे साथ लेकर नहीं था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed