फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women showed their magic on the ramp

Dandiya dhamaal GreNo : सुंदर परिधानों में रैंप पर उतरी महिलाओं ने किया कमाल, डांडिया के साथ मचाया धमाल

Mon, 23 Oct 2023 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 05:51 AM IST
सार

छुट्टी होने के कारण लोग परिवार के साथ वहां पहुंचे और धमाल मचाया। वहीं, डांडिया के साथ-साथ पहुंची महिलाओं ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया।

विज्ञापन
Women showed their magic on the ramp
डांडिया धमाल का मीडिया पार्टनर रहा अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी स्टेडियम में रविवार को डांडिया धमाल-4 के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। छुट्टी होने के कारण लोग परिवार के साथ वहां पहुंचे और धमाल मचाया। वहीं, डांडिया के साथ-साथ पहुंची महिलाओं ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। महिला एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनकर पहुंची। आखिर में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका में रहा। 

विज्ञापन


एड इवेंट्स एंड मैनेजमेंट की तरफ से आयोजित डांडिया धामल-4 के दूसरे दिन की शुरुआत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम सात बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। रात आठ बजे तक बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग स्टेडियम में पहुंच गए। उसी बीच महिलाओं का फैशन शो हुआ। जिसमें करीब 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक क्रेज महिलाओं के बीच रहा। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। सभी डांडिया से जुड़े परिधान पहनकर पहुंचे थे।  
विज्ञापन


फिल्मी संगीत पर रैंप वॉक कर लोगों का दिल जीता। एक से बढ़कर एक परिधान पहनकर महिलाओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा। वहीं ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने भी हिस्सा लिया। डांडिया नाइट में भी महिलाओं ने पतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक अंजली अवस्थी व देव मौर्य ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के विजेेताओं को पुरस्कृत किया गया। आखिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। वहीं, डांडिया धमाल में आने वाले लोगों ने फूड स्टालों पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed