{"_id":"5ed99aa78ebc3e90955a800c","slug":"women-s-wing-of-paramilitary-forces-deployed-in-shaheen-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहीन बाग में अर्द्धसैनिक बल की महिला विंग तैनात, प्रदर्शनकारी फिर जमने की फिराक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहीन बाग में अर्द्धसैनिक बल की महिला विंग तैनात, प्रदर्शनकारी फिर जमने की फिराक में
Fri, 05 Jun 2020 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में महिलाओं के दोबारा धरने पर बैठने की सूचना के बाद पुराने धरनास्थल पर बृहस्पतिवार को अर्द्धसैनिक बल की महिला विंग की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहीन बाग की महिला प्रदर्शनकारी एक बार फिर से कालिंदी कुंज मार्ग पर धरने पर बैठने वाली हैं। सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा आसपास की कॉलोनियों में भी पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान लगातार गश्त कर रहे हैँ। सूत्रों के अनुसार धरने के लिए उकसाने की सूचना पर पुलिस ने कई लोगों को घरों में नजरबंद कर रखा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीएए के विरोध में बीते साल 15 दिसंबर से शाहीन बाग की महिलाएं लगभग तीन माह तक धरने पर बैठी रही थीं। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करवा दिया था। अब लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद प्रदर्शनकारी फिर से धरना शुरू करने की फिराक में है।