फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women's conference organized at Indira Gandhi Indoor Stadium

Delhi: दिल्ली में रामदेव का योग शिविर, लोगों को कराया योगाभ्यास

Sun, 07 May 2023 02:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 May 2023 02:17 PM IST
सार

रामदेव ने महासम्मेलन के दौरान जीवन को खुश रखने के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी आपा न खोएं। संयम रखकर जीवन बिताएं। योग करें और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
Women's conference organized at Indira Gandhi Indoor Stadium
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में संस्कार देने वाली महिलाएं ही हैं, उनके प्रयास से ही घर और संसार आगे बढ़ता है। अब उन पर जिम्मेदारी है कि वह योग को आगे बढ़ाएं। यह कहना है योग गुरु बाबा रामदेव का।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान (महिला विंग) व डब्ल्यू 20 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए महिला महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि 99 फीसदी महिलाएं धैर्य रखती हैं। महिलाओं के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रशिक्षण के लिए आयोजित हुए इस महासम्मेलन में योग गुरु ने कहा कि मां अपना धैर्य न छोड़े, विपत्ति, अंधकार में भी खुद और ईश्वर पर विश्वास रखें। अपने स्वधर्म, मातृ धर्म से, योग धर्म और गुरु ज्ञान से अपना आपा कभी न खोना। इसी सूत्र से मैं पतंजलि जैसा परिवार चला रहा हूं, जिसमें करोड़ों लोग परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म आज तक जिंदा है तो इसमें मां, बहन, बेटियों का योगदान सबसे ज्यादा है। पुरुषों के सौभाग्य का कारण भी महिलाएं ही हैं।
विज्ञापन


जीवन को खुश बनाते हैं मंत्र
रामदेव ने महासम्मेलन के दौरान जीवन को खुश रखने के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी आपा न खोएं। संयम रखकर जीवन बिताएं। योग करें और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। यह उद्योग भी है और जीवन की कला भी। जब से व्यक्ति योग से दूर हुआ तो रोग, दुर्भाग्य, बेइमानी, नास्तिकता आ गई, दुर्गुण और दोष आ गया, स्वधर्म से दूर चला गया। जिस दिन यह संसार योग से जुड़ जाएगा, दरिद्रता और रोगों से दूर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 फीसदी पुरुष करते हैं नशा
रामदेव ने कहा कि पुरुषों में 25 प्रतिशत लोग नशा करते हैं। यदि वह पान-बीडी नहीं लेते तो उन्हें अहंकार का नशा होता है। माताओं की वजह से पुरुषों का गुजारा हो रहा है।

टीवी से बचें महिलाएं
रामदेव ने कहा कि महिलाएं टीवी सीरियल, फिल्में देखना बंद कर दें। ओटीटी में अनाप शनाप, घृणा की आग, वासनाओं को दिखाया जाता है। कामुकता को बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। इस आग से बच्चों को बचाकर रखें। उनकी जगह बच्चों को और खुद को सृजनात्मकता की और मोड़ें। इस दिशा में काम करें और लक्ष्य तय कर लें, जीवन का लक्ष्य हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करें।

पढ़ाएंगे अंग्रेजी पर सामग्री होगी सनातन की
रामदेव ने कहा कि हम दिल्ली-एनसीआर में पांच लाख बच्चों के लिए ग्लोबल यूनिवर्सिटी बनाएंगे। इसके अलावा 25 हजार बच्चों के लिए स्कूल और 10 हजार बच्चों के लिए बोर्डिंग स्कूल तैयार किए जाएंगे। इन स्कूलों में भारतीय शिक्षा को पढ़ाया जाएगा। हिंदी, संस्कृत के साथ अंग्रेजी भी पढ़ाई जाएगी, लेकिन सामग्री सनातन धर्म की होगी। वेदों के ज्ञान पर आधारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed