फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women Ranji team choose Lakshmi in Delhi.

दिल्ली महिला रणजी टीम में हुआ लक्ष्मी का चयन

Thu, 27 Nov 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 27 Nov 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women Ranji team choose Lakshmi in Delhi.

बम्हैटा गांव में बुधवार को खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की बेटी लक्ष्मी अब दिल्ली से रणजी मैच खेलेगी। लक्ष्मी दिल्ली से अंडर 19 की खिलाड़ी है और इससे पहले भी कई स्टेट और नेशनल टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा बन चुकी है।

विज्ञापन


जनपद में प्रतिभाआें की कमी नहीं है। कम संसाधन होने के बावजूद गांव-गांव से प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रही हैं।

ऐसा ही एक नाम लक्ष्मी यादव का है। बम्हैटा गांव के सामान्य परिवार से संबंधित लक्ष्मी ने अपनी मेहनत के बलबूते दिल्ली की महिला रणजी टीम में जगह बनाई है।

संजय नगर स्थित राम किशन इंस्टीट्यूट में कक्षा 12 वीं की स्टूडेंट लक्ष्मी ने बताया कि वह नियमित धौलाकुंआ के जेएमसी कॉलेज के ग्राउंड में प्रेक्टिस करती है।
विज्ञापन


रणजी टीम में चयन की सूचना उनकी सिलेक्टर ने जब दी तो खुशी से झूम उठी। यह पहला मौका है कि जब वह रणजी खेलने 6 दिसंबर को गुजरात जाएंगी। दिल्ली टीम में वह विकेट कीपर कम बैट्समैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगला टारगेट भारतीय महिला टीम में चयनित होना है। टीम इंडिया के विराट कोहली और मिताली राज उनकी रोल मॉडल है और उन्हीं की तरह बनना चाहती है।

लक्ष्मी ने इससे पहले अमृतसर में दिल्ली स्टेट और कोच्चि में अंडर 19 नेशनल टूर्नामेंट में खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed