फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women police help her, baby birth in moving bus

पुलिसवाली ने की मदद, चलती बस में जन्मी बच्ची

Sat, 31 Oct 2015 10:04 AM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
Women police help her, baby birth in moving bus

दिल्ली पुलिस की सराय काले खां चौकी पुलिस ने इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश की है। बस में एक महिला जब प्रसव पीड़ा से कराह रही थी उस समय उसकी सहायता के लिए कोई सामने नहीं आया।

विज्ञापन


सराय काले खां पुलिस ने दायी की भूमिका निभाई। महिला सब-इंस्पेक्टर की सहायता से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद बाकी प्रक्रिया के लिए पुलिस ने तुरंत जच्चा-बच्चा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। महिला एसआई को रातभर जच्चा-बच्चा केसाथ रखा गया।

विज्ञापन


बच्ची के माता-पिता दिल्ली पुलिस को दुआ देते हुए नहीं थक रहे हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली थी गुड़गांव से सराय काले खां पहुंची एसटीए बस में महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को देखकर सारी सवारी उतरकर जा चुकी थीं। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी ललित कुमार महिला एसआई शशि दीक्षित के साथ फौरन वहां पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही महिला रेखा ने एक बच्ची को बस में जन्म दे दिया।

शशि दीक्षित ने रेखा को कपड़ों से कवर कर उसकी देखभाल की

Women police help her, baby birth in moving bus

महिला एसआई शशि दीक्षित ने रेखा को कपड़ों से कवर किया और उसकी देखभाल की। इसके बाद पीसीआर को मौके पर बुलाया गया। पीसीआर ने जच्चा-बच्चा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।


एसआई शशि दीक्षित रात भर अस्पताल में रेखा के साथ रही। डॉक्टरों को कहना है कि अगर महिला को कुछ और देर से लाया जाता तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता था।

रेखा पति कमलेश के साथ गुड़गांव में रहती है। डिलीवरी के लिए ही वह टीकमगढ़, मध्य प्रदेश स्थित अपने गांव जा रही थी। रेखा व कमलेश एसटीए बस से गुड़गांव से दिल्ली पहुंचे थी और उन्हें हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी।

रेखा व कमलेश का कहना है अगर पुलिस वाले उनकी सहायता नहीं करते तो उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती थी। वह पुलिसकर्मियों को दुआ देते हुए नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed