फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women officer in navy will get permanent commission

खुशखबरीः नौसेना में महिलाएं पाएंगी स्थायी कमीशन

Sat, 05 Sep 2015 06:53 PM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
women officer in navy will get permanent commission

भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों को एक बड़ी राहत देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें स्थायी कमीशन की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


कोर्ट ने इस संबंध में कई रिटायर और सेवारत महिला अधिकारियों की दायर याचिकाओं की सुनवाई के दौरान यह इजाजत दी। अदालत ने कहा है कि ‘लैंगिक पूर्वाग्रह और सेवा पूर्वाग्रह’ को महिलाओं की तरक्की रोकने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

अदालत ने कहा कि ‘महिलाएं यहां लंबे समय तक काम करने’ के लिए हैं और जब से वे अपने पुरुष समकक्षों के साथ ‘कंधे से कंधा मिलाकर काम’ कर रही हैं, ये ‘महिलाओं की प्रगति के किसी भी प्रयास को नियंत्रित करने जैसे होंगे।’

विज्ञापन

पेंशन की भी मांग कर सकती हैं महिला अधिकारी

women officer in navy will get permanent commission

सेना और वायुसेना ने महिलाओं को स्थायी कमीशन को मंजूरी दे रखी है। वहीं नौसेना ने महिला अधिकारियों को 14 साल के शार्ट सर्विस कमीशन तक ही सीमित कर रखा है।

जस्टिस कैलाश गंभीर और नजमी वजीरी की पीठ ने महिला नौसेना अधिकारियों को सेवानिवृत्ति लाभ और पेंशन की मांग करने की भी इजाजत दे दी है।

गौरतलब है कि नौसेना में महिला अधिकारी पेंशन की पात्र नहीं हैं क्योंकि इसके लिए 20 साल का सेवाकाल जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed