फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women engineer registered a case of molostation against 43 people in office

महिला इंजीनियर ने ऑफिस के 43 लोगों पर दर्ज कराया केस, वजह जान पुलिस भी हैरान

Mon, 13 Aug 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women engineer registered a case of molostation against 43 people in office
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा सेक्टर-58 कोतवाली में महिला इंजीनियर ने ऑफिस की छह साथी महिलाओं समेत 43 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए भी नोटिस जारी किए हैं। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को बुलाकर भी बातचीत की है।
गाजियाबाद निवासी एक युवती नोएडा सेक्टर-62 स्थित कंपनी में इंजीनियर है। 

वह दो अन्य कंपनियों में भी नौकरी कर चुकी है। आरोप है कि मार्च-अप्रैल 2018 से उसके बॉस और कुछ साथी बात-बात में उसकी ओर अश्लील इशारे कर रहे थे। बॉस उसे रात में साथ रहने के लिए तरह-तरह से दबाव डाल रहा था। 
विज्ञापन


कई महिला साथी भी बॉस से शारीरिक संबंध बनाने का उस पर दबाव डाल रही थीं। महिला साथी भी उसे गलत इशारे करती थीं। इससे परेशान होकर महिला इंजीनियर ने महिला आयोग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आईजीआरएस पोर्टल के अलावा प्रधानमंत्री समेत करीब 10 जगह पर शिकायत की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसने परिजनों से जब इस बात की चर्चा की तो उन्होंने सेक्टर-58 थाने पहुंचकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुहार लगाई, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई।

महिला इंजीनियर से लिखित में पहली बार शिकायत मिली थी और उसी समय रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़िता ने 43 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी जांच की जा रही है। पीड़िता के परिजनों और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पंकज राज, इंस्पेक्टर थाना सेक्टर-58
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed