फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women commission seeks response in Obscenity with young woman in metro

मेट्रो में युवती से अश्लीलता मामले में महिला आयोग ने मांगा जवाब

Sat, 15 Feb 2020 02:17 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 15 Feb 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Women commission seeks response in Obscenity with young woman in metro
दिल्ली महिला आयोग

दिल्ली मेट्रो में युवती से हुई अश्लीलता पर दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस और मेट्रो को नोटिस जारी कर पूछा कि अब तक उन्होंने क्या कार्रवाई की। आयोग ने पूछा कि 2019 से अब तक मेट्रो को महिलाओं के खिलाफ अपराध की कितनी शिकायतें मिली हैं और उन पर क्या कार्रवाई हुई। आयोग ने यह भी पूछा कि मेट्रो के हर कोच व स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरेे लगे हैं या नहीं? आयोग ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस से कहा है।

विज्ञापन


आयोग ने नोटिस में पूछा है कि क्या यात्रियों की जागरूकता के लिए मेट्रो और स्टेशन परिसर में 181 और अन्य हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाए गए हैं या नहीं। इसके साथ ही महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर की गई कार्रवाई की प्रक्रिया पर भी जानकारी देने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेट्रो में युवती से जिस तरह अश्लीलता हुई वह बेहद शर्मनाक घटना है। महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना बहुत जरूरी है। युवती से अश्लीलता करने वाले को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि अन्य लोगों को कड़ा संदेश मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed