{"_id":"5836f5bd4f1c1b242413c930","slug":"women-commission-employee-not-getting-salary-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग कर्मियों को तीन महीने से नहीं मिल रहा वेतन, काला रिबन बांध किया काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग कर्मियों को तीन महीने से नहीं मिल रहा वेतन, काला रिबन बांध किया काम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग के अनुबंध कर्मियों को तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। इसके चलते कर्मियों ने बृहस्पतिवार को विरोध जताने के लिए काले रिबन बांधकर काम किया। कर्मियों का कहना है कि वेतन न मिलने से वे परेशान हैं। हालांकि जब तक कर सकते हैं, काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक अनुबंध कर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि दरअसल जब से आयोग में एलजी ने नई मेंबर सेक्रेट्री को नियुक्त किया है तब से कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
इन 80 कर्मियों में तेजाब पीड़िता समेत अन्य शामिल हैं। दिवाली के दौरान भी उन्हें वेतन नहीं मिला था। वेतन मिलने में देरी के चलते अब कर्मियों ने विरोध स्वरूप काला रिबन बांधकर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन