फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women can travel in free in ac buses in delhi

रक्षाबंधन पर सुबह 8 से रात 10 बजे तक महिलाएं कर सकेंगी एसी बस में मुफ्त सफर

Sun, 06 Aug 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Aug 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
women can travel in free in ac buses in delhi

रक्षाबंधन पर डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा देने वाली दिल्ली सरकार ने इस बार और राहत दी है। महिलाओं को इस बार ना सिर्फ नॉन एसी बल्कि एसी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगी।

विज्ञापन


बीते साल डीटीसी की सिर्फ नॉन एसी बसों में यह सुविधा मिली थी। यही नहीं इस बार महिलाओं को शाम 5 बजे तक के बजाए रात 10 बजे तक सफर का मौका मिलेगा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) रक्षाबंधन वाले दिन महिलाओं को मुफ्त सफर कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सोमवार 7 अगस्त मनाए जाने वाले रक्षाबंधन की सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। महिलाएं बिना टिकट लिए डीटीसी की बसों से यात्रा कर सकती हैं। हालांकि यह सुविधा सिर्फ डीटीसी नॉन एसी और एसी बसों में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लस्टर की बसों (नारंगी बसों) में यह सुविधा नहीं मिलेगी। डीटीसी के मुताबिक वह सुनिश्चित करेंगे इस दिन महिलाओं को दिक्कत ना हो इसके लिए सुबह से ही ज्यादा से ज्यादा बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।

बस की फ्रीक्वेंसी बेहतर हो इसे लेकर भी खास तैयारी की गई है। ज्यादा भीड़ वाली रूट पर ज्यादा बसें उतारी जाएगी। बॉर्डर से सटे वाले इलाकों में भी ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। जिससे बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़े।


जिससे लोगों को खड़े होकर सफर ना करना पड़े। बताते चले कि डीटीसी के पास करीब 4000 बसें है। इसमें एक टाइम में अधिकतम 3700 बसें ही सड़क पर उतरती हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed