फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women came from Madhya Pradesh and theft in delhi, two arrested

मध्यप्रदेश से दिल्ली आकर महिलाएं करती थी चोरी, दो गिरफ्तार

Mon, 08 Oct 2018 03:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Oct 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
Women came from Madhya Pradesh and theft in delhi,  two arrested
DCP Monika Bhardwaj

मध्यप्रदेश से दिल्ली आकर बैंक, रेलवे स्टेशन और शादियों में लोगों का कीमती सामान उड़ाने वाले गैंग की दो महिलाओं को पुलिस ने दबोचा है। पकड़ी गई आरोपियों की पहचान पचोर, राजगढ़, मध्यप्रदेश निवासी ललिता (25) और रचना (26) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

विज्ञापन


उसकी मदद से जनक कॉम्पलेक्स में इंडियन बैंक के सुरक्षा गार्ड एवं प्रहरी ने आरोपियों को पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह पचोर गैंग का हिस्सा हैं और कई वारदातों को अंजाम देकर उनका गैंग वापस मध्य प्रदेश भाग जाता है। पुलिस गैंग की बाकी महिलाओं की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि, 21 अगस्त को जनकपुरी इलाके में कारोबारी अनिल अग्रवाल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 50 हजार रुपये निकालने गए थे। बैंक में दोनों महिलाएं पहले से मौजूद थीं। एक महिला ने बच्चे को गोद में लिया हुआ था। जैसे ही अनिल रुपये लेकर बैंक से चले बच्चा लिए महिला ने अनिल का ध्यान बंटाया और दूसरी महिला ने उसके बैग से रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद अनिल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने महिलाओं के फोटो निकलवाकर उन्हें प्रहरी व बैंकों के बाहर गार्ड्स को दे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जनकपुरी थाने के प्रहरी एवं बैंक के सुरक्षा गार्ड बृजेश कुमार ने शुक्रवार को देखा कि आरोपी महिलाएं जनक कॉम्पलेक्स के पास मौजूद हैं। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला ललिता और रचना को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात को कबूल कर लिया। दोनों ने बताया कि राजगढ़ के कई गांवों में इसी तरह वारदात को अंजाम देने वाले परिवार रहते हैं। खासकर महिलाएं वारदात को अंजाम देने दिल्ली आती हैं और मोटा सामान इकट्ठा कर यह लोग वापस चले जाते हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed