फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women beat up lady bouncers and policemen in protest against opening of liquor shop

New Delhi: शराब की दुकान खोलने के विरोध में उतरीं महिलाएं, लेडी बाउंसरों से की मारपीट, पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी, 10 गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2022 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jun 2022 05:51 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि घटना 23 जून की रात 8.30 बजे की है। तिगड़ी इलाके में एक शराब की दुकान खुली थी। स्थानीय महिलाएं शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रही थी। इस दौरान ठेके पर मौजूद महिला बाउंसरों से महिलाओं की झड़प के बाद मारपीट हो गई। महिलाओं ने एक हवलदार के साथ भी न केवल हाथापाई की, बल्कि उसकी वर्दी फाड़ दी।

विज्ञापन
Women beat up lady bouncers and policemen in protest against opening of liquor shop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण जिला के तिगड़ी इलाके में शराब की दुकान खोले जाने पर स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान ठेके पर मौजूद महिला बाउंसरों से महिलाओं की झड़प के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित महिलाओं ने एक हवलदार के साथ भी न केवल हाथापाई की, बल्कि उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस बाबत सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि घटना 23 जून की रात 8.30 बजे की है। तिगड़ी इलाके में एक शराब की दुकान खुली थी। स्थानीय महिलाएं शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रही थी। पुलिस को पहले से पता था कि इलाके में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाएं प्रदर्शन कर सकती है। इस वजह से वहां पहले से पुलिस तैनात थी। दुकानदार ने भी लेडी बाउंसर रखे हुए थे। रात में महिलाएं दुकान के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची। इस दौरान उनकी लेडी बाउंसरों से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते उनके बीच हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन

 
पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की तो महिलाओं ने हवलदार रंजीत के साथ हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। हालात बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू किया और घायलों का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे किसी ने घटना के समय बनाया था। वीडियो में दिख रहा है कि शराब के ठेके के सामने महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। दुकान में मौजूद लेडी बाउंसर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को खदेड़ने लगती है। उसके बाद महिलाओं और लेडी बाउंसरों के बीच झड़प हो जाती है। 59 सेकेंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि लेडी बाउंसर एक महिला को खींचकर दुकान के सामने लाती है और उसके साथ मारपीट करने लगती है। महिला के चिल्लाने पर प्रदर्शन कर रही महिलाएं उत्तेजित हो जाती हैं और लेडी बाउंसरों से उलझ जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed