फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women athletes names are missing in surajkund fair

नामी बेटियों का यह हाल देख मोदी को आ सकता है गुस्सा

Mon, 02 Feb 2015 01:31 AM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, गुड़गांव
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 02 Feb 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Women athletes names are missing in surajkund fair

प्रदेश में सरकार बदल गई। सरकार की नुमाइंदगी करने वाले चेहरे बदल गए लेकिन सरकार और उनके अधिकारियों के विचार अभी भी नहीं बदले।

विज्ञापन


‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ का नारा देनी वाली भाजपा सरकार यहां की अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों अनुराज, अनीसा सैय्यद व श्वेता चौधरी को ‘बेटियां’ नहीं मानतीं। ये हम नहीं बल्कि सूरजकुंड मेले में लगीं तस्वीरें बता रही हैं।

दुनियाभर में फरीदाबाद और हरियाणा का डंका बजाने वाली तीनों खिलाड़ियाें के नाम की चर्चा तक मेले में नहीं है। रविवार से सूरजकुंड मेले का आगाज हुआ।

मेले में 18 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा हरियाणा समेत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई राज्यों के शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं। आठ से 10 लाख दर्शकों के आने की संभावना है।
विज्ञापन


मेला प्राधिकरण हरियाणवी रहन-सहन को दर्शाने के लिए ‘अपना घर’ बनाया है। घर में हरियाणा टूरिज्म की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का एक बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रदेश की महिला खिलाड़ियों और सेलिब्रिटी को दर्शाया गया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय शूटर अनुराज सिंह, अनीसा और श्वेता चौधरी का नाम नहीं दिखा। जबकि तीनों वर्षों से फरीदाबाद में रहती हैं और खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करती हैं।


ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या हुड्डा सरकार की तरह भाजपा सरकार और उनके अधिकारी भी अनुराज, अनीसा और श्वेता को बेटी नहीं मानते।

इन्हें दर्शाया गया है ‘अपना घर’ में बोर्ड में
कल्पना चावला, कुश्ती खिलाड़ी गीता और बबीता, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, हॉकी खिलाड़ी सुरिंदर कौर, जसजीत कौर, गीता गोसाईं, ममता खरब, माउंटेनर संतोष यादव, ममता सुधा, बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल, एथलेटिक्स सीमा आंतिल, अलका तोमर, वेट लिफ्टर गीता फौगाट, डांसर उषा शर्मा, मिस एशिया सृष्टि राणा व 2012 आईएएस टॉपर डॉ. स्नेहा अग्रवाल।

इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बातकर इस कमी को दूर कराएंगे।
-डॉ. आदित्य दहिया, प्रशासक सूरजकुंड मेला प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed