{"_id":"5cc1991dbdec2214374a99a6","slug":"women-arrested-operating-sex-racket-in-garb-of-spa","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा की आड़ में देह व्यापार करतीं दो युवतियां गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा की आड़ में देह व्यापार करतीं दो युवतियां गिरफ्तार
Thu, 25 Apr 2019 04:55 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 25 Apr 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश एरिया कुतुब प्लाजा मार्केट स्थित एवॉन स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार करती दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी, जिसमें स्पा सेंटर संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि कुतुब प्लाजा मार्केट प्रथम तल स्थित एवॉन स्पा सेंटर में देह व्यापार होता है। सूचना के आधार पर डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस की टीम ने पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के इशारे पर स्पा सेंटर में छापा मारकर दो युवतियों को पकड़ा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश के मुताबिक एक युवती पश्चिम बंगाल व दूसरी गुरुग्राम की रहने वाली है। स्पा सेंटर में कब से देह व्यापार का कार्य रहा है इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन