फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women and kids can now use 270 hotel-restaurant toilets for free in Delhi

दिल्ली: अब 270 होटल-रेस्टोरेंट के शौचालयों का उपयोग कर सकेंगे महिलाएं और बच्चे

Wed, 26 Jul 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहम्मद अकरम
amarujala.com- Presented: मोहम्मद अकरम Updated Wed, 26 Jul 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Women and kids can now use 270 hotel-restaurant toilets for free in Delhi
- फोटो : Reuters
दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का अनुसरण करते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने भी महिलाओं एवं बच्चों के लिए निजी शौचालय मुहैया कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिया। नगर निगम के आग्रह पर उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 270 होटल व रेस्टोरेंट ने बच्चों व महिलाओं को शौचालय का प्रयोग की अनुमति दे दी है।      
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली की महापौर प्रीति अग्रवाल ने बताया कि 270 होटल व रेस्टोरेंट में महिलाएं व बच्चे बिना किसी रोकटोक के शौचालयों का उपयोग कर सकेंगे। नगर निगम ने यह निर्णय होटल व रेस्टोरेंट के संगठनों एवं मालिकों के परामर्श के बाद लिया है। यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध होगी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शहरी क्षेत्र में 14, सिविल लाइन क्षेत्र में 91, करोल बाग क्षेत्र में 47, नरेला क्षेत्र में 12, रोहिणी क्षेत्र में 72 और सदर पहाड़गंज क्षेत्र में 34 होटल व रेस्टोरेंट में शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी।      
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि यह व्यवस्था विशेषकर उन स्थानों पर महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखकर की गई है जहां सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कम है। जागरूकता के लिए नगर निगम विशेष स्टिकर हर होटल व रेस्टोरेंट के सामने लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
प्रथम उपमहापौर को दी श्रद्धांजलि      
दिल्ली के प्रथम उपमहापौर व स्वतंत्रता सेनानी लाला रामचंद्र अग्रवाल की 40वीं पुण्य तिथि पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की महापौर प्रीति अग्रवाल ने आईटीओ स्थित रामचंद्र अग्रवाल चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता विपक्ष राकेश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर, पूर्व सांसद एवं लाला रामचंद्र अग्रवाल के पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। इस दौरान महापौर ने रामचरण मेमोरियल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को क्रिकेट ड्रेस व ट्रॉफी प्रदान की।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed