{"_id":"58e0be304f1c1b4a3e5b3e48","slug":"women-against-wine-shops-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास जब नहीं बंद हुआ शराब का ठेका तो सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के पास जब नहीं बंद हुआ शराब का ठेका तो सड़क पर उतरीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
चावला कॉलोनी में स्कूल के पास शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में शनिवार को महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने की और ठेका बंद करने के लिए जिला प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी नियमों व कानूनों को ताक पर रखकर जनविरोधी फैसले लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बिना देखे और लोगों की आपत्ति सुने शराब के ठेकों को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों को यह भी नहीं दिखाई देता कि ठेके के पास स्कूल है या मंदिर, वह सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में शराब का ठेका खुलने से छात्रों पर गलत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
पूर्व संसदीय सचिव ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिनों के अंदर इस ठेके को कहीं और स्थानांतरित नहीं किया गया तो सोमवार को एसडीएम का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर पार्षद दीपक चौधरी ने भी प्रदर्शन में पहुंचकर शराब के ठेके को हटाने की मांग की। प्रदर्शन में भजनलाल, चंद्रवीर, पप्पू सिंह, बलवीर बघेल आदि मौजूद रहे।