फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman was beaten up for demanding salary fir register against accuse in delhi

दिल्लीः वेतन मांगने पर युवती से मारपीट, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, न मानने पर कुत्ते से कटवाया

Tue, 07 Jul 2020 02:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jul 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
woman was beaten up for demanding salary fir register against accuse in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

वेतन मांगने पर एक युवती से मारपीट और कुत्ते से कटवाने का मामला सामने आया है। मेडिकल रिपोर्ट नहीं होने की वजह से पूर्व में युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। अब दिल्ली महिला आयोग की मदद से पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने रविवार को दिल्ली महिला आयोग को ट्वीट कर युवती के साथ हुई बर्बरता के बारे में जानकारी दी। बताया कि करीब दो हफ्ते पहले हुई इस घटना में अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने महिला आयोग से पीड़िता की मदद की अपील की। सोमवार को महिला आयोग की टीम पीड़िता से मिली और उसे लेकर मालवीय नगर थाने पहुंची। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जिस कंपनी में वह काम करती थी वहां कुछ महीनों से उसे वेतन नहीं दिया गया था। जब वह वेतन मांगने मालिक के पास गई तो आरोपी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई औैर कुत्ते से कटवाया गया। किसी तरह से जान बचाकर भागी युवती ने अपना इलाज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास भी गई, लेकिन अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने की वजह से मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed