फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman was beaten up after overtaking her car which was going ahead by honking horn in Gurugram

ये कैसी सनक: हॉर्न बजाकर आगे निकली महिला की कार ओवरटेक कर रुकवाई, फिर गाड़ी से उतारकर पीटा

Thu, 19 Jan 2023 08:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Jan 2023 08:43 PM IST
सार

पुलिस जांच में पता चला है कि हॉर्न बजाकर आगे निकलना कार सवार को अच्छा नहीं लगा और उसने ओवरटेक कर महिला की कार रुकवाई और पिटाई कर दी।देर शाम को महिला पिता के साथ सेक्टर-18 थाने पहुंची और केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
woman was beaten up after overtaking her car which was going ahead by honking horn in Gurugram
ट्रैफिक जाम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम में सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में एक चालक ने बीच सड़क में कार से उतारकर निजी कंपनी की महिला अधिकारी की पिटाई कर दी। घायल महिला ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि हॉर्न बजाकर आगे निकलना कार सवार को अच्छा नहीं लगा और उसने ओवरटेक कर महिला की कार रुकवाई और पिटाई कर दी। सेक्टर-48 निवासी महिला निजी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह सुबह करीब 9:30 बजे किसी काम से जा रही थी। एमडीआई फ्लाईओवर के पास एक कार सवार ने उसे ओवरटेक करके रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही आरोपी ने उसे पकड़कर गाड़ी से उतार दिया और पिटाई करने लगा। उसके कान और गाल पर चोट लगी है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। पीड़िता ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। देर शाम को महिला पिता के साथ सेक्टर-18 थाने पहुंची और केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जाम के दौरान महिला के हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed