जब बीच सड़क कपड़े उतारकर हंगामा करने लगी लेडी, पुलिस के छूटने लगे पसीने
सेक्टर-18 स्थित एक बार में महिला ने जमकर बीयर पी और जब उसके हाथ में बिल आया तो वह नशे में कपड़े उतारकर हंगामा करने लगी। बार मैनेजर की शिकायत पर पीआरवी ने थाना पुलिस को सूचना देकर महिला पुलिसकर्मी बुलाई और महिला को चादर से ढककर अस्पताल में पहुंचाया।
सुबह होश में आने पर महिला ने शर्मिंदा होकर पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। महिला के पास पैसे नहीं थे। इस पर पुलिस ने 1000 रुपये देकर उसे घर भेजा। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद एक्सटेंशन निवासी महिला का पति से विवाद हो गया था। इस पर महिला दो बच्चों के साथ नोएडा आ गई।
महिला ने सेक्टर-18 के बार में जाकर बीयर का आर्डर दे दिया। जबकि बच्चों के लिए कोल्डड्रिंक और स्नैक्स मंगा लिए। महिला इतने गुस्से में थी कि वह एक-एक करके 6 बीयर पी गई। जब बार मैनेजर ने उसे करीब 5 हजार रुपये का बिल दिया तो महिला ने बाहर निकलकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
महिला ने एक-एक करके कपड़े उतार दिए। जबकि दोनों बच्चे रोते हुए महिला को ऐसा करने से रोक रहे थे। बार मैनेजर ने 100 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पीआरवी मौके पर पहुंची और चादर से महिला को ढकने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी।
पुलिस ने सेक्टर-20 थाने को सूचना दी और महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह महिला ने पति से विवाद के बाद मानसिक तनाव होने की जानकारी दी।