Tomato Price: महिला ने टमाटर बेचने वाले को कर दिया 'लाल', एक शख्स के साथ मिलकर की पिटाई, इस बात पर हुआ विवाद
महिला टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर सब्जी वाले से भिड़ गई। कीमतों को लेकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर सब्जी वाले की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर की कीमत ने लोगों का जायका बिगाड़ दिया है। साथ ही टमाटर खरीदने के लिए काभी जद्दोजहज करनी पड़ रही है। टमाटर की बढ़ी कीमतों ने लोगों की जेब पर भी काफी असर डाला है। इसने लोगों का बजट भी बिगाड़ रखा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से टमाटर को लेकर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर सब्जी वाले से भिड़ गई। कीमतों को लेकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर सब्जी वाले की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।
मारपीट का मामला गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक का है। यहां एक महिला दुकानदार से टमाटर लेने पहुंची थी। उसने 250 ग्राम टमाटर लिए मगर, 250 ग्राम में चार टमाटर देखकर महिला आगबबूला हो गई और सब्जी वाले से बहस शुरू कर दी। दोनों में टमाटर की कीमत को लेकर काफी कहासुनी हुई। इसके बाद महिला वहां से चली गई। कुछ देर बाद महिला एक पुरुष के साथ वापस लौटी और दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। इसके जवाब में टमाटर बेचने वाले का साथी भी महिला के साथ पहुंचे युवक से लड़ने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
एक तरफ लोगों को सस्ता टमाटर मिल सके इसलिए गाजियाबाद नगर निगम ने कई सोसाइटी में 130 रुपए किलो टमाटर बेचने की व्यवस्था की है। दूसरी ओर गाजियाबाद के बाजार में टमाटर को लेकर खरीदार और दुकानदार में जमकर मारपीट हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गाजियाबाद स्थित महागुनपुरम में नगर निगम की तरफ से 130 रुपये किलो टमाटर बेचे गए। जिसके लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान टमाटर खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर यहां टमाटर बेचने वाले लोगों के हाथ पांव फूल गए।
दूसरी तरफ क्रॉसिंग रिपब्लिक में टमाटर के दाम को लेकर एक महिला ने दुकानदार की पिटाई करवा दी। मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक महिला दुकानदार से टमाटर लेने पहुंची। उसने ढाई सौ ग्राम टमाटर लिए तो उसमें चार टमाटर चढ़े। इसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई, कुछ देर बाद महिला एक पुरुष के साथ वापस लौटी और दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। पूरा विवाद टमाटर के दाम को लेकर हुआ। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।