फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman theft newly born baby from bk hospital in faridabad

अस्पताल में एक दिन पहले दंपती से बनाई जान-पहचान, दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर हो गई फरार

Thu, 22 Jun 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 22 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
woman theft newly born baby from bk hospital in faridabad
baby theft

फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट(निकू) से एक बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है क‌ि एक ‌दिन पहले ही एक म‌हिला ने दंपती से जान-पहचान बनाई थी। फिर खुद को बच्चे का बुआ बताकर वह नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में दाखिल हुई। बच्चे को दूध पिलाने के बहाने उसे चोरी कर फरार हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार रात चोरी किए गए बच्चे की तलाश में पुलिस और सीआईए की नौ टीमें जुट गई हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी महिला को तलाश करने में जुटी है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सेक्टर तीन निवासी रेखा के नवजात शिशु को बीके सिविल अस्पताल के निकू में रखा गया था। पिता जयवीर ने बताया कि पत्नी रेखा ने 15 दिन पहले बल्लभगढ़ पीएचसी में प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया था। समयपूर्व जन्म होने की वजह से बच्चे की हालत नाजुक थी। इस पर उसे बीके सिविल अस्पताल के निकू में भर्ती कराया गया था। निकू में परिजनों को समय समय पर ही जाने दिया जाता। माता को भी दूध पिलाने के लिए समय फिक्स है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले एक महिला उन्हें मिली, महिला ने बताया कि वह वकील है और पलवल में प्रैक्टिस करती है। महिला ने जयबीर के ढाई साल के बड़े बेटे को बिस्कुट का पैकेट दिया और खुद को उसकी बुआ बताने लगी। दंपति भी उसका प्रेम देख रिश्तेदारों जैसा ही व्यवहार करने लगे। महिला ने नवजात को देखने की इच्छा जताई तो दंपति उसे लेकर निकू गया। नर्स से भी उन लोगों ने महिला का परिचय बच्चे की बुआ के रूप में कराया था। महिला एक दो बार और उनके साथ निकू गई। मंगलवार को भी रात करीब पौने दस बजे महिला निकू पहुंची और नर्स से दूध पिलाने के लिए बच्चा मांगा। 

नर्स ने मना किया तो महिला लड़ने झगड़ने लगी। बुआ समझ कर नर्स ने बच्चा उसे सौंप दिया। थोड़ी देर बाद ही रेखा बच्चे को स्तनपान कराने पहुंची तो नर्स ने उन्हें बताया बच्चा उसकी बुआ ले गई हैं। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया था। बुधवार को भी परिजनों ने बीके सिविल अस्पताल में हंगामा किया और बच्चा बरामद कराने की मांग की। बच्चा चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसएचओ एसजीएम नगर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि चोर महिला और बच्चे की तलाश में सीआईए, साइबर सेल सहित नौ टीमें लगा दी गई हैं। 

बच्चा बेचे जाने की चर्चा 

woman theft newly born baby from bk hospital in faridabad
baby theft
दंपति के साथ आरोपी महिला को कई बार देखे जाने की वजह से अस्पताल में यह चर्चा भी होती रही कि दंपति ने पंद्रह हजार रुपये में बच्चे का सौदा किया। किस का कहना था कि दंपति ने पहले ही पंद्रह हजार रुपये मे महिला से बच्चे का सौदा कर लिया था। यदि बच्चे को ऐसे ही सुपुर्द कर देते तो परिजन और रिश्तेदारों को जवाब नहीं दे पाते, इसलिए चोरी का नाटक रचा गया। पुलिस भी इस कोण पर मामले की जांच कर रही है लेकिन इस बारे में अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं। 

बीके अस्पताल से बच्चा चोरी के बारे में पता चलने पर बुधवार दोपहर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। वे उनके साथ सिविल सर्जन डा. गुलशन अरोड़ा से भी मिले और जल्द से बच्चे को तलाश करवाने और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले भी अस्पताल में इस तरह की घटना हो चुकी है, मगर अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए और दोबारा यह घटना घट गई।

सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वे इस मामले में मीडिया से बात नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed