{"_id":"39c2a1c40ced59343e07d6facd57f65d","slug":"woman-suicides-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह की गर्भवती ने फांसी लगा की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह की गर्भवती ने फांसी लगा की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Feb 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-119 स्थित एक अपार्टमेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आठ माह की गर्भवती पत्नी ने पंखे से चुन्नी के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, फ्लैट नंबर सी-140, गौड़ ग्रेंडियर अपार्टमेंट निवासी समता यादव (30) पत्नी नरदेव यादव का शव रविवार सुबह पंखे से लटका हुआ मिला। बछौदा, महेंद्रगढ़ निवासी नरदेव एक प्राइवेट कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तीन वर्ष पूर्व अलवर राजस्थान निवासी समता से उसकी शादी हुई थी। समता पीएचडी कर रही थी। रविवार सुबह छह बजे नरदेव अपनी सास को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ने गए हुए थे।
विज्ञापन
उन्हें छोड़ कर सुबह करीब सवा नौ बजे जब नरदेव फ्लैट पर आए तो काफी देर तक कॉलबेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उन्हें कुछ शक हुआ और उन्होंने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर फ्लैट में घुसते ही नरदेव ने देखा कि समता चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। डीएसपी डॉ. अनूप कुमार का कहना है कि समता के परिवार वाले मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन