कातिल मौसी: दिल्ली में युवती ने बहन के बेटे का घोंटा गला, पार्क में मासूम को तड़पा-तड़पाकर मार डाला
डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस आरोपी युवती को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल लेकर गई। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विस्तार
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवती ने अपनी छोटी बहन के करीब पौने दो साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे की शिनाख्त हादी के रूप में हुई है। हादी को लेकर उसकी मां उजमा सीलमपुर से अपने मायके आई थी। पार्क में आरोपी युवती को बच्चे का गला दबाते देख एक स्थानीय व्यक्ति ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की और परिवार वाले के साथ बच्चे को लेकर न्यूलाइफ अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को बेहोश मिली मौसी अजरा
उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मुखर्जी नगर थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे सूचना मिली कि अजरा नाम के युवती ने अपनी छोटी बहन के बेटे की गला घोंट दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी अजरा बेहोशी हालत में मिली, जबकि स्थानीय निवासी और परिवार वाले बच्चे को लेकर अस्पताल गए थे।
आरोपी डिप्रेशन की शिकार
अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस आरोपी युवती को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल लेकर गई। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवती डिप्रेशन की मरीज है।