फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman slipped from stairs throat cut by mangalsutra in delhi

नहीं रही अनिल की राधा: मंगलसूत्र ने सुहाग से किया जुदा, सीढ़ियों से फिसला पैर और कट गया गला

Fri, 01 Jul 2022 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Jul 2022 10:06 PM IST
सार

मृतका की शिनाख्त राधा के रूप में हुई है। राधा अपने पति अनिल पासवान और दो बेटों के साथ गांधीनगर के रघुवरपुरा में तीन मंजिला मकान में किराए पर रहती थी।

विज्ञापन
woman slipped from stairs throat cut by mangalsutra in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधीनगर इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। सीढ़ियों से उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गले में पहने मंगलसूत्र से उसका गला कट गया। महिला को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त राधा के रूप में हुई है। राधा अपने पति अनिल पासवान और दो बेटों के साथ गांधीनगर के रघुवरपुरा में तीन मंजिला मकान में किराए पर रहती थी। अनिल कपड़े की सिलाई का काम करता है। राधा दो माह पहले ही गांव से पति के पास रहने आई थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को अनिल काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी व दोनों बच्चे थे। दोपहर में राधा कपड़े सुखाने के लिए अपने बड़े बेटे को लेकर छत पर गई थी। कपड़े छत पर सुखाकर वह सीढ़ियों से उतर रही थी। अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए नीचे जा गिरी। उसने अपने गले में एक बड़ा मंगलसूत्र पहना हुआ था। गिरने के दौरान मंगलसूत्र से उसका गला कट गया। राधा के बेटे ने इमारत में रहने वाले किराएदार को मां के गिरने के बारे में बताया। उसके बाद पौने एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed