फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman shot dead during road rage in Delhi

Murder In Delhi: रोडरेज में स्कूटी सवार बदमाश ने दंपती पर की फायरिंग, पीछे बैठी महिला की गोली लगने से मौत

Wed, 31 Jul 2024 09:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 31 Jul 2024 09:01 PM IST
सार

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रोडरेज के दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने बाइक सवार दंपती पर गोली चला दी। इस दौरान महिला को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Woman shot dead during road rage in Delhi
मृत महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रोडरेज के दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने बाइक सवार दंपती पर गोली चला दी। गोली बाइक के पीछे बैठी महिला सिमरनजीत कौर (30) को लगी। जीटीबी अस्पताल ले जाने पर सिमरन को मृत घोषित कर दिया गया। हमले के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


महिला का पति हीरा सिंह परिवार के साथ गुरु नानक कालोनी भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। पति सराय काले खां गुरुद्वारे में सुपरवाजर की नौकरी करते थे। वारदात के समय वह अपनी बुलेट बाइक से ज्योति नगर स्थित बैंक जा रहे थे। गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार से हीरा सिंह का झगड़ा हुआ था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed