फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman shot at in Shahbad Dairy area of Outer North District of Delhi

Delhi: बेटी से मिलने आई महिला को मारी गोली, हमलावरों ने पहले धमकाया फिर फायर करके हुए फरार

Tue, 13 Sep 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Sep 2022 11:04 PM IST
सार

गोली महिला के पेट में लगी है। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश की वजह से महिला पर गोली चलाई गई है।

विज्ञापन
Woman shot at in Shahbad Dairy area of Outer North District of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिला के शाहबाद डेयरी इलाके में बेटी से मिलने आई एक महिला पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी है। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश की वजह से महिला पर गोली चलाई गई है। महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

घायल महिला की पहचान राजस्थान के मुकुंदगढ़ निवासी संतरा देवी (56) के रूप में हुई है। शनिवार रात पुलिस को शाहबाद डेयरी के प्रकाश विहार में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट में गोली लगी थी।

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि संतरा देवी अपनी बेटी विमला से मिलने के लिए उसके घर आई थी। रात में महिला अपनी बेटी और नातिन ज्योति के साथ घर के बाहर में बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और महिला को धमकाने लगे। हाथापाई के दौरान युवक ने गोली चला दी। उसके बाद दोनों हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस को यह भी पता चली है कि घायल महिला अपने पति से अलग रह रही है। पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश की वजह से महिला पर हमला किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed