{"_id":"5c96a73dbdec22068c429755","slug":"woman-sexual-assulted-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घर से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म, आभूषण भी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को घर से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म, आभूषण भी लूटे
Sun, 24 Mar 2019 03:08 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Mar 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक गांव में 55 साल की दलित महिला को रात करीब 12 बजे घर से उठाकर आरोपियों ने खेत में सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। आरोपी पीड़िता के पहने हुए आभूषण भी लूटकर ले गए। पुलिस ने मामले में पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और डकैती की धारा में केस दर्ज किया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों में सगे भाई भी शामिल हैं जो दलित बताए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पति ने नॉलेज पार्क थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पत्नी शुक्रवार रात घर के बाहर स्थित चौक में सो रही थी। इसी दौरान सगे भाई सचिन व अजय, नेहरूनगर दिल्ली निवासी भाई रितिक व आकाश और कादलपुर निवासी विकास सहित कुछ अज्ञात आरोपी पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर आधा किमी दूर खेत में ले गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने यहां हथियार के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के कुंडल, लोंग व पाजेब भी लूट ली। किसी के आने की आहट सुनकर आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। तड़के परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- श्वेताभ पांडे, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम