फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman s throat slit in Karawal North East Delhi

17 की उम्र में शादी, 26 में कत्ल: एक दिन पहले पड़ोसियों ने सुनी निशा की सिसकियां, अगले दिन खून से सना मिला शव

Thu, 16 Mar 2023 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Mar 2023 10:24 PM IST
सार

पड़ोसियों ने निशा को अपने घर में मृत पड़ा देखकर पुलिस को खबर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि निशा का पति अजीज बच्चों के साथ घर से गायब है। 

विज्ञापन
Woman s throat slit in Karawal North East Delhi
निशा (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में गुरुवार एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त निशा (26) के रूप में हुई है। वारदात के बाद से निशा का पति अपने दोनों बच्चों के साथ फरार है, पुलिस आशंका जता रही है कि पति ने ही निशा की हत्या की है। करावल नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर निशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। कई टीमों का गठन कर पति अजीज की तलाश की जा रही है। एक टीम को यूपी के कासगंज भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कासगंज यूपी का रहने वाला अजीज अपने परिवार के साथ अंबेडकर मोहल्ला, जौहरीपुर करावल नगर में रहता है। इसके परिवार में सात साल की बेटी और पांच साल बेटे के अलावा पत्नी निशा थी। दोनों की नौ साल पहले ही शादी हुई थी। अजीज भजनपुरा इलाके में शीशे की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1.10 बजे उनको महिला की गला रेतकर हत्या की सूचना मिली। पड़ोसियों ने निशा को अपने घर में मृत पड़ा देखकर पुलिस को खबर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम के अलावा  एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन

निशा के परिवार को खबर देकर वहां बुला लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि निशा का पति अजीज बच्चों के साथ घर से गायब है। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। बुधवार देर रात को भी पड़ोसियों ने झगड़े की आवाज सुनी थी। देर रात करीब 11.00 बजे निशा ने आखिरी बार अपनी सहेली को कॉल कर उससे बातचीत की थी।

माना जा रहा है कि देर रात हुए झगड़े के बाद अजीज ने निशा की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में वह बच्चों को लेकर यहां से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed