फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman s first husband arrested in Haryana for posting obscene photos on Facebook

पत्नी के अश्लील फोटो FB पर डाले: महिला के नाम से ही बना रखी थी फर्जी आईडी... आरोपी ने कर रखी है दूसरी शादी

Thu, 03 Apr 2025 07:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Apr 2025 07:00 PM IST
सार

फर्जी प्रोफाइल बनाकर फोटो एडिट कर आरोपी फेसबुक पर स्टोरी पर अश्लील फोटो लगाता था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Woman s first husband arrested in Haryana for posting obscene photos on Facebook
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के वजीरपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पोस्ट करने के मामले में महिला के पहले पति को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने दिल्ली के गोविंदपुरी से आरोपी बापीदास (30) को काबू किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। 

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि महिला और आरोपी दोनों ही दूसरी शादी कर चुके हैं। पहली पत्नी को बदनाम करने के लिए आरोपी ने ये काम किया था। फर्जी प्रोफाइल बनाकर फोटो एडिट कर आरोपी फेसबुक पर स्टोरी पर अश्लील फोटो लगाता था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत 22 मार्च को मिली थी। नहर पार वजीरपुर एरिया में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि उसकी पत्नी की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर कोई अज्ञात फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर रहा है। आरोपी ने महिला के नाम से ही प्रोफाइल बनाई हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed