{"_id":"697e1beb160fe3068d08d4ad","slug":"woman-riding-a-scooter-dies-after-being-hit-by-a-water-tanker-in-jahangirpuri-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-122343-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जहांगीरपुरी में पानी के टैंकर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जहांगीरपुरी में पानी के टैंकर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र के धोबी घाट के सी ब्लॉक में शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड के लिए किराये पर चल रहे पानी के टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यह टैंकर मेसर्स मुकेश कुमार के स्वामित्व का है। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला स्कूटी से गलत दिशा से आ रही थी और संतुलन खो बैठी, जिससे उसकी टक्कर टैंकर से हो गई। गंभीर चोटें लगने के कारण महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के सही क्रम और परिस्थितियों की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, वह सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों के पालन के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।