फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman raped for five years in gurgaon

पांच साल लूटता रहा आबरू, फिर खुला दहलाने वाला सच

Thu, 12 Feb 2015 06:06 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Woman raped for five years in gurgaon

साइबर सिटी में लिवइन रिलेशन में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से पांच साल तक दुष्कर्म किया। युवक केे शादीशुदा होने की जानकारी के बाद युवती ने सिटी थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली पूनम (काल्पनिक नाम) शहर के नई बस्ती में रहती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जहां युवती रहती थी, वहीं पर गुड़गांव के सुभाष नगर का रहने वाला हरीश भी रहता था। दोनों के बीच जान पहचान हुई और युवक व युवती पांच साल से लिवइन रिलेशन में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शादीशुदा होने के बावजूद हरीश ने यह सच्चाई पूनम से छिपाकर रखी और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती शादी की बात कहती तो युवक अपने घर वालों से बात करने का बहाना करके टाल देता था।

अचानक खुला दहलाने वाला सच

Woman raped for five years in gurgaon

इसके बाद अचानक हरीश किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गया। उसके बाद युवती ने उसके बारे में पता करना शुरू किया। उसे पता चला कि हरीश शादीशुदा है।

जिसके बाद उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म व ठगी की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसीपी अपराध राजेश कुमार के अनुसार युवती का 164 का बयान अदालत में दर्ज कराया जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed