फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman raped by her live in friend in faridabad

लव लेटर दिखा कराया तलाक, पूर्व प्रेमिका का रेप

Fri, 06 Nov 2015 09:27 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
woman raped by her live in friend in faridabad

पूर्व प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही तलाकशुदा महिला ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि प्रेमी के कारण ही उसका तलाक हुआ था, उसने पति को महिला के लिखे पत्र दिखा दिए थे।

विज्ञापन


इसके बाद प्रेमी सहारा देने के बहाने उसे फरीदाबाद ले आया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली 38 वर्षीय सीमा(काल्पनिक नाम) ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि धनबाद निवासी प्रभात सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि प्रभात सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, वह उसे बचपन से जानती है, प्रभात उससे शादी करना चाहता था लेकिन परिजनों ने मई 1995 में शादी कहीं और कर दी।

देता रहा जान से मारने की धमकी

woman raped by her live in friend in faridabad

सीमा का आरोप है कि शादी के बाद भी प्रभात उससे शादी करने के लिए ब्लेकमेल करता रहता था। इस दौरान प्रभात ने सीमा के लिखे पत्र उसके पति को दिखा दिए। जिससे उसका तलाक हो गया।

सीमा ने पुलिस को बताया कि तलाक के बाद भी प्रभात उसकी मां व बेटे को जान से मारने की धमकी देकर शादी के दबाव बनाता रहा।

इसके बाद वह सीमा को सहारा देने की बात कह कर इसी वर्ष 17 मई को फरीदाबाद ले आया और सेक्टर-17 स्थित एक घर में रखा।

सीमा का आरोप है कि प्रभात अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था और बच्चे को मारने की धमकी देता था, ना ही किसी से मिलने देता था। सीमा की एक बहन फरीदाबाद में ही रहती है, परेशान हो कर 4 नवंबर को सारी बात बहन को बता दी, जिसके बाद बहन उसे अपने घर ले आई और पुलिस शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed