{"_id":"5e20ffcc8ebc3e4ad66011b5","slug":"woman-raped-by-a-man-and-blackmail-by-illicit-video-at-khajuri-khas-area-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो
Fri, 17 Jan 2020 05:59 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jan 2020 05:59 AM IST
सार
- अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पति पर दर्ज करवाया तलाक का मामला
- पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में फैक्टरी से निकालने की धमकी देकर मालिक ने 23 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने डरा-धमकाकर महिला से उसके पति के खिलाफ भी तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
परेशान हो चुकी महिला ने अपने पति को सारी बात बता दी। इसके बाद दंपति ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस के मुताबिक, सलमा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। दंपति के दो बच्चे भी हैं। सलमा का पति एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद बिस्तर पर था। घर में कोई कमाने वाला नहीं था, इसलिए सलमा ने खजूरी गांव में बैग बनाने की एक फैक्टरी में नौकरी शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ दिन काम करने के बाद फैक्टरी मालिक ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर मई 2018 में दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया और अश्लील तश्वीरें ले लीं। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता बच्चों को लेकर अपने मायके यूपी चली गई।
विज्ञापन
आरोपी ने दबाव बनाकर पीड़िता को वापस दिल्ली बुला लिया और इसके बाद उसने सलमा से कहा कि वह पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करवाए। डर की वजह से सलमा ने ऐसा ही किया। तंग हो चुकी पीड़िता ने पति को सारी बात बता दी। इसके बाद पति के समझाने पर उसने मंगलवार को खजूरी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।