{"_id":"c8ac659e0e37d02d189a5c6f1f58c3cc","slug":"woman-raped-by-a-colleague-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से अलग रहने वाली सहकर्मी का किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से अलग रहने वाली सहकर्मी का किया दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से अनबन के चलते अलग रह रही महिला को बहला फुसला कर सहकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दस माह बाद पीड़िता ने एनआईटी थाने में सहकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू का दी है।
विज्ञापन
एनआईटी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 2007 में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति से मनमुटाव हो गया। इस पर वह अलग रहने लगी थी।
रोजगार के लिए वह एक ब्यूटी पॉर्लर में नौकरी करने लगी। पीड़िता का आरोप है कि पॉर्लर में काम करने वाले राहुल ने उसके साथ मेलजोल बढ़ाया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मार्च 2014 में उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो राहुल काम छोड़ कर चला गया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद राहुल ब्यूटी पॉर्लर आया और शादी से इनकार करने के साथ ही दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर उसके बच्चे और उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एसएचओ एनआईटी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन