फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman player killed in Gurugram

गुरुग्राम में शादी से इनकार करने पर ताइक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

Tue, 12 Nov 2019 06:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Nov 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Woman player killed in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर
गुरुग्राम के पटौदी के भोड़ाखुर्द गांव में मंगलवार तड़के सिरफिरे आशिक ने शादी से इनकार करने पर ताइक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने महिला खिलाड़ी की मां को भी जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहलवान है और उसके खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ व जान से मारने के दो अन्य मामले दर्ज हैं।  बिलासपुर थाना पुलिस ने उसकेखिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह के मुताबिक, भोड़ाखुर्द निवासी सरिता (25) अपनी मां और परिवार के लोगों के साथ घर में सो रही थी। तड़के करीब तीन बजे बामडोली (झज्जर)निवासी सोमबीर(27) दीवार फांदकर घर में घुस आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सरिता को उठाकर शादी करने का दबाव बनाया। करीब एक घंटे तक दोनों में बातचीत के बाद सरिता ने शादी से इनकार कर दिया और सोमबीर को वहां से जाने के लिए कहा। इस पर वह तैश में आ गया और कमरे से बाहर निकलकर आखिरी बार पूछा कि तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं। सरिता के मना करने पर उसने पिस्तौल निकाली और छाती पर करीब से गोली मार दी। 

आवाज सुनकर सरिता की मां सावित्री पहुंची और चिल्लाने लगी। सोमबीर ने धमकी देते हुए कहा कि सरिता से शादी करवा दो नहीं तो तुम्हें भी मार दूंगा। ऐसा कहकर वह फरार हो गया। इसके बाद पड़ोसियों व परिवार के लोगों की मदद से सरिता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और एसीपी पटौदी समेत आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed