{"_id":"5d4f829c8ebc3e6cce1296b3","slug":"woman-murdered-her-mother-in-law-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से शिकायत करने की डर से बहू ने सास मार डाला, सीसीटीवी से सामने आया बेरहमी का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से शिकायत करने की डर से बहू ने सास मार डाला, सीसीटीवी से सामने आया बेरहमी का सच
Sun, 11 Aug 2019 08:21 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पति से शिकायत करने की धमकी देने पर एक महिला ने अपनी 70 साल की सास की पीट- पीटकर हत्या कर दी और बाद में उसका गला दबा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की है।
लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच में किसी को नहीं देखकर पुलिस को महिला पर शक हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपना गुनाह कबूल लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान चमेली देवी(70) के रूप में हुई है। वह अपने बेटे मनीष और बहू तमन्ना के साथ बेगमपुर इलाके में रहती थी।
यह भी पढ़ें: महिला से दुष्कर्म के आरोप में निरीक्षक गिरफ्तार, तीन माह पहले हुई थी दोनों की जान पहचान
बीते आठ अगस्त की शाम तमन्ना ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी सास चमेली देवी की हत्या दो बदमाशों ने घर में घुसकर कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। उसके सिर से खून निकल रहा था। तमन्ना ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर में अपना काम कर रही थी।

Trending Videos
पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। जिसमें कोई आते जाते हुए नहीं दिखा। शक होने पर पुलिस ने तमन्ना से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें: लूटपाट में अंतरराष्ट्रीय पहलवान गिरफ्तार, 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हुई पहचान
तमन्ना ने बताया कि उसकी सास से कहासुनी हो गई थी। चमेली ने कहा कि वह उसके पति को सारी बात बता देगी। पति की पिटाई करने की बात से वह काफी डर गई और उसने सास के सिर पर सॉवर से हमला कर दिया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।