{"_id":"5bb89e49867a55684b712eec","slug":"woman-murder-by-dumb-man-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़ करता था शख्स, मां ने किया विरोध तो उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़छाड़ करता था शख्स, मां ने किया विरोध तो उतार दिया मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 06 Oct 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गूंगे शख्स ने महिला का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला की बेटी से छेड़छाड़ किया था, जिसका उसने विरोध किया था। यही कारण था कि उसने उसे जान से मार दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अवनीश कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-108 का में रहने वाली गंगा रानी की शुक्रवार रात को उसके पड़ोस में रहने वाले इंद्राज ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इंद्राज गूंगा है। इस मामले में मृतका के बेटे ने थाना सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार है उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
मृतका के बेटे ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला इंद्राज बहन के साथ अश्लील हरकत करता था, मां ने उसका विरोध किया तो उसे जान से मार दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन