फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman molested by ESI hospital staffer in Gurugram

अस्पताल गई युवती से जबरदस्ती: धोखे से बेसमेंट में ले गया कर्मी, हाथ पकड़कर की ऐसी हरकत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Jul 2023 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Jul 2023 09:03 PM IST
सार

आरोप है कि इस बारे में पुलिस को शिकायत देने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Woman molested by ESI hospital staffer in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम में दादी को ईएसआई अस्पताल में लेकर गई एक युवती के साथ कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। पहले तो युवती ने इस बात की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की, मगर सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद युवती ने घटना की जानकारी मानेसर थाना पुलिस को दी। मानेसर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी व युवती की मोबाइल लोकेशन लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।   

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की सांय करीब छह बजे युवती अपनी दादी को दवा दिलाने के लिए मानेसर के ईएसआई अस्पताल गई थी। युवती ने बताया कि अस्पताल के बारे में उसके पास कोई जानकारी नहीं थी। इसी दौरान उसे अस्पताल का कर्मचारी मुकेश मिल गया। उसने युवती से कहा कि वह उसकी मदद करेगा। युवती उसके पीछे-पीछे चलने लगी। आरोप है कि मुकेश उसे अस्पताल के बेसमेंट में ले गया जहां उसका हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने इसका विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर अस्पताल प्रबंधन को इसकी शिकायत दी। आरोप है कि इस बारे में पुलिस को शिकायत देने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। जब अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो युवती ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed