फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman lodged a case accusing her husband of misdeeding her In Palwal

पत्नी का करवाया सामूहिक दुष्कर्म, बनवाई फिल्म: पति से रह रही थी अलग, घर बसाने के बहाने बुलाया, आ गई बहकावे में

Sun, 16 Apr 2023 10:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Apr 2023 10:12 PM IST
सार

महिला ने अपने पति पर तलाक लेने के लिए दुष्कर्म कराने व अश्लील वीडियो बनवाने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

विज्ञापन
Woman lodged a case accusing her husband of misdeeding her In Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पति से विवाद में अलग रह रही महिला को घर बसवाने का बहाना बनाकर गाड़ी में ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पति को तलाक देने का दबाव बनाया। महिला ने अपने पति पर तलाक लेने के लिए दुष्कर्म कराने व अश्लील वीडियो बनवाने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं पुलिस ने तावड़ू में लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को दबोचा है।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2019 में उसकी शादी होडल निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। उसका पति शादी से खुश नहीं था, इसलिए दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट कर रहा था। विवाद के कारण वह अपने पति से अलग रहती है तथा दहेज का केस किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकड़िया मोहल्ला निवासी अनिल सैनी के बच्चे स्कूल में उसके बेटे के साथ पढ़ते हैं। अनिल सैनी उसके पति का जानकार है। अक्सर स्कूल जाते समय अनिल सैनी से मुलाकात हो जाती थी। करीब डेढ़ माह पहले अनिल ने कहा कि वह उसके पति से समझौता कराकर उसका घर बसवा देगा, इसके लिए उसे तांत्रिक के पास चलना होगा।

विज्ञापन

महिला उसके बहकावे में आ गई और उसने हां कर दी। अनिल सफेद रंग की गाड़ी लेकर उसे कमेटी चौक पर मिला। उसके साथ एक व्यक्ति और था। वह अपने बेटे के साथ उसकी कार में बैठ गई। रास्ते में अनिल ने उसे पेप्सी पीने के लिए दी, जिससे उसे नशा हो गया। वह उसे ककराली स्थित एक मकान में ले गया, जहां तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था। तीनों आरोपियों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

तावड़ू में लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को दबोचा
मोहम्मदपुर-नौरंगपुर मार्ग पर केएमपी पुल के समीप लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को तावडू सीआईए पुलिस ने अवैध हथियारों और एक कार सहित काबू किया है। जानकारी के मुताबिक, तावडू सीआईए टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि तीन लड़के मोहम्मदपुर-नौरंगपुर मार्ग पर केएमपी पुल के समीप कार में सवार हैं, जिनके पास अवैध हथियार भी है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों बदमाशों को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम साजिद उर्फ हाथी, इरफात उर्फ इरफान बताया। वहीं हाथ में बांस का डंडा लिए युवक ने अपनी पहचान जुनैद बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed