पहले भाग कर की लव मैरेज, अब देवर संग रहने पर अड़ी पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरे भाई को नौकरी दिलाने के लिए गाजियाबाद बुलाना शाहजहांपुर के एक युवक को भारी पड़ गया।
युवक ने दो साल पहले घर-परिवार को ताक पर रखकर जिस युवती से कोर्ट मैरिज की थी वही उसे छोड़कर देवर के साथ भाग गई।
छह माह पहले भागे देवर-भाभी को सिहानी गेट पुलिस ने रेवाड़ी से बरामद किया है। बरामदगी के बाद थाने में भी महिला अपने देवर के साथ रहने पर अड़ी रही। साथ ही पति से तलाक भी मांगा है।
पत्नी और चचेरे भाई दिसंबर में ही भाग गए थे
मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी युवक यहां सिहानी गेट क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने 2012 में बरेली निवासी युवती से कोर्ट मैरिज की थी।
परिजनों के इनकार पर वह दंपति गाजियाबाद में रहने लगा। 2014 में युवक ने चचेरे भाई को नौकरी दिलाने के लिए यहां बुलाया। दिसंबर में पत्नी और चचेरा भाई संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए।
इस पर युवक ने सिहानी गेट में भाई के खिलाफ पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक सूचना पर दोनों को रेवाड़ी से बरामद किया गया है। पुलिस हिरासत में युवती ने कहा कि वह देवर से प्यार करती है, उसके साथ रहना चाहती है।