फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman kills man he was in live in relationship in delhi

पेचकस और हथौड़ी से हत्या: लिव-इन में रहने वाली महिला ने खेला खूनी खेल, पुलिस को बताई हत्या की चौंकाने वाली वजह

Thu, 24 Oct 2024 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Oct 2024 03:06 PM IST
सार

दिल्ली में सहमति संबंध में रहने वाले युवक की महिला ने बेरहमी से की हत्या कर दी। भलस्वा डेयरी इलाके में यह सनसनीखेज घटना हुई। आठ घंटे तक शव के साथ रही, लेकिन वह शव ठिकाने लगाने में नाकाम रही, बाद में वह थाने पहुंची और जुर्म कबूला।

विज्ञापन
Woman kills man he was in live in relationship in delhi
Woman kills man - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में मंगलवार को एक महिला ने सहमति संबंध में रहने वाले युवक की पेचकस और हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। आठ घंटे तक शव को ठिकाने लगाने में सफल नहीं होने पर आरोपी महिला ने थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था और उसे परेशान करता था। साथ ही उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी देता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस महिला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त साहिल के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और प्लंबर का काम करता था। सात साल पहले वह महिला से मिला था और 2018 से महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ साल बाद पति की मौत होने के बाद महिला ने अपने चारों बच्चों को ससुराल में छोड़ दिया। एक साल पहले वह बच्चों को लेकर दिल्ली आ गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे एक महिला थाने पहुंची। 
 

उसने बताया कि उसने सहमति संबंध में रहने वाले युवक की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस हैरान हो गई। सूचना मिलते ही निरीक्षक महेश कुमार महिला को लेकर उसके घर पहुंचे। कमरे में साहिल लहूलुहान हालत में मिला। उसके शरीर पर दर्जनों घाव थे। 

पास ही पेचकस और हथौड़ी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

अक्सर करता था दुर्व्यवहार 
पूछताछ में महिला ने बताया कि एक माह पहले वह गांव खगड़िया गई थी। रविवार को वापस आई। साहिल उससे अक्सर दुर्व्यवहार करता था और वह शराब पीने का आदी था। वह उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। 

उसने कई बार उसे चले जाने को कहा, लेकिन वह नहीं जा रहा था। मंगलवार को साहिल नशे की हालत में घर आया। वह घर आने के बाद उसे परेशान करने लगा। गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed