{"_id":"0c4f1902aeb929d1677716b1617173b9","slug":"woman-killed-in-mysterious-circumstances-fellow-youth-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, साथी युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, साथी युवक फरार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र के ऐच्छर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला को लेकर आया युवक मौके से फरार हो गया। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया बृहस्पतिवार रात एक बीमार महिला को युवक गोद में उठाकर ले जा रहा था। कुछ दूर चलने पर युवक ने महिला को एक घर के बाहर बने चबूतरे पर लिटाया तो ग्रामीणों ने पूछताछ की।
विज्ञापन
युवक ने लोगों को बताया कि महिला बीमार है इसलिए वह डॉक्टर को बुलाने जा रहा है। युवक एक डॉक्टर को लेकर लौटा। डॉक्टर ने महिला के पहले ही मौत होने की बात कही। इसके बाद युवक डॉक्टर को छोड़ने के बहाने से गायब हो गया।
विज्ञापन
काफी देर तक युवक वापस नहीं आया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कासना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचानामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मगर इससे पहले शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो पाई। कासना पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है अब तो वहीं महिला की पहचान कर सकता है।